कांकेर। रिलायंस फाउंडेशन ने व्हाट्सएप के सहयोग से ग्राम इन्द्रप्रस्थ में किसानों को खरीफ फसलों की पूर्व तैयारी में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी कैसे करे , पुरी जानकारी दी गई । जिसमें ग्राम इन्द्रप्रस्थ के कुल 21 किसान सामिल हुए थे , सभी किसानों ने बारी बारी से हमारे कृषि विशेषज्ञ से खरीफ फसलों के बारे में सवाल पूछकर, उनसे जानकारी ली कि किस प्रकार से हम अलग अलग जमीन के लिए अलग अलग तरह की खरीफ फसल किस्म ले सकते है , जिससे हमारे जमीन भी सुरक्षित रहे और अधिक से अधिक पैदावार भी कर सकते है । और विभिन्न प्रकार के अन्य तकनीक को भी बताए की कोन से जमीन में किस किस्म की फसल करना उचित है जिससे हमे आर्थिक लाभ हो सकते है ।साथ ही हमारे कृषि विशेषज्ञ ने मानसून के लिए जमीन को किस प्रकार से तैयार करे एवम बीजों को सुरक्षित कैसे करे उसकी पूरी जानकारी दी । एवं फसलों को अच्छी तरह से देख रख कर ,अच्छी पैदावार के साथ अच्छी उपज भी मिले ।
रिलायंस फाउंडेशन के चंद्रप्रकाश हालधर कृषि पशुपालन एवं विभागीय योजना से जुड़ने के लिए रिलायंस फाउंडेशन के निशुल्क नंबर 18004198800 के बारे में जानकारी दी।
कांकेर। रिलायंस फाउंडेशन की एक नई पहल व्हाट्सएप के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की अलग अलग किस्म की तथा फसल रोपण की नई नई तकनीकी संबंधित दी जानकारी
