गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पाउवारा में नए स्कूल भवन का किया निरीक्षण

रोशन सिंह बम्भोले

उतई।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहु गुरुवार को ग्राम पाऊवारा पहुंचकर नये स्कूल भवन का निरीक्षण किया व प्रायमरी, माध्यमिक, हाईस्कूल के शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर स्कूल के संचालन सम्बंधित चर्चा किया।एवं सभी स्कूल को एक ही कम्पाउंड मे संचालन के लिये चर्चा किया गया व गृहमंत्री ने कहा आप सभी मिलकर स्कूल परिसर पर नियोजित ढंग से कार्य योजना बना कर कार्य शुरु करे, शिक्षा के क्षेत्र मे हर प्रकार से सहयोग देने की बात कही,जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व मांग कृषि संकाय की ओर मंत्री जी का ध्यानाकर्षण कराया गया ,जिस पर आगामी बजट पर मांग को पुरा होने का आश्वासन दिया।इस दौरान प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहु,जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, संरपच वामन साहु,जनभागीदारी अध्यक्ष हेमलाल यादव,उपसरपंच दीपक साहु,पुर्व अध्यक्ष उत्तम हिरवानी, दुर्योधन साहु,केदार पटेल,राजेश साहु,दीपक यादव,गोपेश्वर साहु, कृत देशमुख, संतोष देशमुख, हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सुनिल यादव,एच एल जागड़े,तामेश्वर घन्घोरी,प्राथमिक शाला पुष्पा साहू, छाया देशमुख, मिलेश्वर देशमुख पूर्व माध्यमिक शाला से संगीता देवांगन , कुसुम गजपाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *