9 जून 21 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रीतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर अनुकंपा नियुक्ति में दस प्रतिशत सीलिंग हटाने के लिए अभिनंदन किया है।
अनुकंपा नियुक्ति को परिवीक्षा अवधि एवं स्टाइपेंड के स्थान पर नियुक्ति तिथि से पूर्ण वेतनमान स्वीकृति आदेश देने आग्रह
सहायक शिक्षक के 7144 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु शिक्षाशास्त्र (बी एड/डी एड/डी एल एड/टी ई टी) की अनिवार्यता को शिथिल करने तथा सहायक शिक्षक विज्ञान के 4035 पदों पर विज्ञान विषय मे हायर सेकण्डरी उत्तीर्ण को अनुकंपा नियुक्ति पर चर्चा
कलम रख मशाल उठा आंदोलन के 14 सूत्रीय माँगों में से शेष माँगो के निराकरण हेतु मुख्यसचिव के अध्यक्षता में समिति गठित करने का पुनः ज्ञापन
लंबित महँगाई भत्ता स्वीकृति के लिये ज्ञापन
संगठनों को राज्य शासन से मान्यता आदेश हेतु ज्ञापन
शासकीय सेवकों को कोरोना संक्रमण के इलाज में हुए व्यय का प्रतिपूर्ति आदेश का आग्रह किया। कोरोना संक्रमण काल के दूसरे चरण में शासन द्वारा खोले गए किसी भी कोविड केयर सेन्टर (निजी अस्पताल) में इलाज के प्रतिपूर्ति (medical reimbursement) के हमारे सुझाव पर मुख्यमंत्री जी से सहमति दिया है।
