भिलाई—भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने भाजपा जिला भिलाई के प्रभारी संतोष बाफना एवं जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू की सहमति से अपने मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी है . मंडल कार्यकारिणी में 18 पदाधिकारी, 40 कार्यकारिणी सदस्य, 6 स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं 24 विशेष आमंत्रित सदस्य सम्मिलित हैं .पदाधिकारियों में राकेश नागदेव, सुभाष कुशवाहा, रमेश ठाकुर ,अनीता वर्मा ,रमा राजपूत को उपाध्यक्ष बनाया गया है. तुगेन्द्र सिंह और अखिलेश वर्मा महामंत्री एवं आकाश महेश्वरी कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे. दीपक भोंडेकर ,रूप राम साहू, विवेक अग्रवाल, यशवंत पार्लेवाल, संजय शाह को मंत्री पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है .सम्मत मंडावी कार्यालय प्रभारी, रंजीत ठाकुर कार्यालय सह प्रभारी ,अश्वनी गौतम को मीडिया प्रभारी ,संतोष ठाकुर मीडिया को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है. विशेष आमंत्रित सदस्यों में राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडेय ,लोकसभा सांसद विजय बघेल ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ,जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बृजेश बिचपुरिया सम्मिलित है . जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू सहित समस्त वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है .यह जानकारी सुपेला मंडल के मीडिया प्रभारी अश्वनी गौतम द्वारा दी गई



