अमलीपदर शनि जयंती के अवसर पर निर्माण हो रहे श्री शनि मंदिर में मनाया गया जन्म उत्सव— पंडित कृष्ण कुमार त्रिपाठी

✍? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

ग्राम अमलीपदर में बन रही श्री शनिदेव मंदिर पर आज पुजारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी के सानिध्य में आज श्री शनि जन्मोत्सव मनाया गया एवं विश्वशांति जन कल्याण के लिए श्री शनि देव का पूजन अर्चन वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया पंडित कृष्ण कांत त्रिपाठी ने news24 कैरेट के संवाददाता को
बताया कि जेष्ठ मास के अमावस्या कृष्ण पक्ष को छाया पुत्र श्री शनिदेव का अवतरण हुआ था आज ही के दिन शनि देव जी का इस ब्रह्मांड में अवतरण हुआ था जिस कारण से आज की तिथि को शनि जन्मोत्सव के नाम से जाना जाता है आज के दिन जिस भी मनुष्य को शनि की पीड़ा एवं जिसके राशि में शनि ग्रह का प्रकोप है वह शनि देव को आज के दिन पूजन अर्चन कर के शनिदेव को सर्व मनोकामना के लिए एवं सर्व कल्याण के लिए मनाते हैं श्री शनिदेव को तेल सरसों का तेल तिल गुड़ चना एवं उड़द दाल की खिचड़ी अत्यंत प्रिय यह उनके भोग में अर्पण करना चाहिए ग्राम अमलीपदर में निर्माण हो रहा है श्री शनिदेव मंदिर में विश्व शांति हेतू शनिदेव से प्रार्थना की गई एवं मंदिर का कार्य प्रगति पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *