- डुन्डेरा स्कूल में विद्यार्थियो के लिए खेल ग्राउंड बनाने की भी मांग
रोशन सिंह बम्भोले
उतई। जोरातराई-डुन्डेरा के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मांग की गयी है।इस सबंध में नगर निगम रिसाली के एल्डरमेन तरुण बंजारे ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की।इस दौरान एल्डरमेन बंजारे ने बताया की जोरातराई में हाईस्कूल खोलने एवँ डुन्डेरा में जर्जर भवन को ढहा कर सर्वसुविधा युक्त सुसज्जित मॉडल स्कूल भवन बनाने की निवेदन किया गया है।आगे कहा की ग्राम जोरातराई में मिडिल स्कूल संचालित है,छात्र-छात्राओ की दर्ज संख्या को देखते हुए जोरातराई में हाईस्कूल खोलने की अति आवश्यकता है। साथ ही ग्राम डुन्डेरा स्कूल आस पास के गांवो की मुख्य शिक्षा के केंद्र होने के कारण अधिक संख्या में विद्यार्थी पढ़ने पहुचते है।चुकी डुन्डेरा स्कूल भवन कई साल पुराणी एवँ जर्जर अवस्था में है जिसे भी डिसमेंटल कर नए मॉडल स्कूल भवन बनाने की जरुरत है।साथ ही डुन्डेरा स्कूल में विद्यार्थियो के लिए खेल ग्राउंड बनाने की भी मांग गृहमंत्री से की गयी है।
