पर्यावरण दिवस के अवसर में ग्राम मोखला के आदर्श गौठन में जय अम्बे स्व सहायता समूह के सहायता से वृक्ष रोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ बी एस राजपूत प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ गुंजन झा, डॉ नूतन रामटेके, कृषि विभाग से ईश्वरी ठाकुर व रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू, देवेंद्र पटेल उपस्थित थे।
पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डॉ बी एस राजपूत ने बताया की पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
कृषि विज्ञान केंद्र ने गौठान में 500 से ज्यादा वृक्ष लगाए ।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन विगत वर्षो से बाड़ी परियोजना में कृषि विज्ञान केन्द्र के साथ डिजिटल माध्यम से पूरी तरह से सहयोग प्रदान कर रहा है, साथ ही कोरॉना महामारी को देखते हुए महिला समूह, गौठान प्रमुख, वैज्ञानिकों और ग्रामवाशीओ को मास्क प्रदान किए और सामाजिक दूरी के साथ कार्यक्रम को संपन्न किए।
साथ ही मिथलेश साहू ने रिलायंस फाऊंडेशन द्वारा किसानो को संचार माध्यम से विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वधान से पर्यावरण दिवस का सफल आयोजन
