शिक्षा विभाग को रिलायंस फाउंडेशन ने 10,000 मास्क वितरित किया।


नारायणपुर- वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा भी यथासंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा जिला शिक्षा विभाग नारायणपुर को 10000 मास्क निःशुल्क प्रदान किया गया तथा जिला शिक्षा विभाग अधिकारी श्री जी. आर. मंडावी जी ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन से प्राप्त मास्क शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को वितरित किया गया, तथा जैसे ही लॉक डाउन की स्थिति पहले जैसी सामान्य हो जाती है। उस समय सभी स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाओं, व बच्चों की यहां मास्क वितरित किया जाएगा, जो कि इस महामारी को रोकने में बहुत ही सार्थक प्रयास होगा। इस दौरान रिलायंस फाउंडेशन के जिला प्रबंधक चंद्रप्रकाश हालदार जी भी उपस्थित रहे। चंद्र प्रकाश जी ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा इस वर्ष मास्क के साथ साथ , ग्लूकॉन डी व सैनिटाइजर को भी वितरित किया गया है, ताकि कोरोना महामारी को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस महामारी के दौरान हमें हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए तथा जैसे ही बाहर निकले हमेशा मास्क पहनकर ही बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *