मैनपुर क्षेत्र जुगाड़ पर सीआरपीएफ के जवानों ने किया पौधारोपण जवानों के द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया और साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण को संरक्षित रखने की जानकारी दी गई

? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

मैनपुर ग्राम पंचायत जुगाड़ थाना
असिस्टेंट कमांडेंट संजय कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पयलीखंड जुगाड़ मे नक्सल विरोधी अभियान हेतु तैनात बटालियन नक्सल विरोधी अभियान के अलावा समय-समय पर जन कल्याण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है बटालियन सीआरपीएफ ने पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया और कैंप परिसर व गांव के खाली पड़ी भूमि पर पौधे लगाए गए जिसमें बटालियन कमांडेंट श्री राजीव रंजन के दिशा निर्देशानुसार बटालियन के जवानों एवं थाना स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी टीकाराम ध्रुव डिप्टी रेंजर गंगाराम सरपंच परमेश्वर नेताम श्रीमती मिथिला बाई रुस्तम मांझी एवं कैलाश नेताम के अलावा अन्य गणमान्य भी इस मौके पर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *