थाना परिसर पायलीखंड जुगाड़ में वृक्षारोपण, बुजुर्ग महिला ने की शुभारंभ, थाना प्रभारी ध्रुव ने पर्यावरण बचाने पेड़ लगाने लोगों से की अपील

? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

गरियाबंद पुलिस महानिदेशक गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल जी के दिशा निर्देश में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गरियाबंद जिले के विकास खंड मैनपुर अंतर्गत वनांचल में स्थित ग्राम पायली खंड जुगाड़ की थाना परिसर में एकता और अखंडता का परिचय देते हुए साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा और महत्वता को जन जन तक प्रेरित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया खास बात यह है कि थाना परिसर पायलीखंड जुगाड़ में सबसे अलग और अनोखी तरीके से विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया गया इस मौके पर गांव के एक बुजुर्ग महिला को पर्यावरण दिवस की शुभआरंभ उनके कर कमलों के द्वारा किया गया
बतादें बुजुर्ग महिला विमला बाई जो एक झोपड़ी में अकेली रह कर जीवन यापन करती है उनको आमंत्रित कर उनके हाथों से वृक्षारोपण किया गया इसके अलावा कार्यक्रम के पश्चात उनको थाना परिसर द्वारा कुछ यथाशक्ति सप्रेमभेंट दान भी प्रदान किया गया, थाना परिसर गार्डन में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया
थाना प्रभारी ध्रुव ने पर्यावरण बचाने पेड़ लगाने लोगों से की अपील इस शुभ अवसर पर पायलीखंड जुगाड़ के थाना प्रभारी टीकाराम ध्रुव द्वारा लोगों से अपील किया गया कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो यह प्रकृति का अमूल्य धरोहर है इसके संरक्षण सबका कर्तव्य है जब तक दुनिया मे प्रकृति और पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तब तक दुनिया में इंसान की वजूद रहेगा क्योंकि इंसान को जिंदा रखने के लिए प्रकृति का अमूल्य योगदान रहा है जिस तरह से ऑक्सीजन की कमी से कोरोनाकाल में कई विपरीत परिस्थितियां देखने को मिली थी ऑक्सीजन के अभाव से कई जिंदगी छीन गई अगर ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे ही हमारे बीच नहीं रहेंगे तो मनुष्य का जीवन कल्पना भी नहीं किया जा सकता इसीलिए हर इंसान को अपने जीवन में वृक्षारोपण करने चाहिए केवल ऑक्सीजन ही नहीं वृक्षारोपण से परोपकार की भावना भी बढ़ता है क्योंकि आज हमने जो पौधे लगाए हैं कल वह पौधे किसी और को शीतल छाया प्रदान करेगा साथ ही सैकड़ों लोगों को ऑक्सीजन देने का काम आएगा जो कि किसी पुण्य से कम नहीं है यह नेक कार्य सभी को करना चाहिए सभी व्यक्तियों को अपने जीवन में वृक्षारोपण करना चाहिए और प्रकृति सहित जल जंगल जमीन को बचाने में अपना अहम योगदान होना चाहिए
थाना परिसर के गार्डन में वृक्षारोपण ग्राम जुगाड़ के भूतपूर्व सरपंच श्री केसरी राम कश्यप एवं थाना के स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया गया थाना पायली खंड जुगाड़ मे विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना परिसर गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम एएसआई टीकाराम ध्रुव , प्रधान आरक्षक भोजराम घृतलहरे, आरक्षक रवि सिदार, वीरेंद्र निषाद, विशेश्वर साहू, अरविंद मरावी, कैलाश कंवर, के द्वारा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *