सी एस सी की सेना कर रही पीरियड्स में पर्सनल हाइजिन के लिए जागरूक, बांटे 4800 पैड, सरपंच निर्मल जैन ने कहा सराहनीय कार्य

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के रानीतराई ग्राम में शासकीय कन्या शाला के किशोरियों को माहवारी स्वछ्ता के बारे में सी इस सी चैंपियन व्हीएलई डॉ यमंक साहू और टीम ने मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें माहवारी के दौरान सैनेटरी नैपकीन को उपयोग में लाने के लिए प्रेरित किया गया एवं फायदे और न उपयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया, बताया आज समाज तरक्की कर रहा तो हमें रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ आगे बढ़ना होगा, प्रोत्साहन के दौरान दिया नारा “माई पैड माई राइट “

सरपंच ने सराहा योजना की जानकारी दी :-
अंचल में हो रहे सैनिटरी नैपकीन लघु उधोग के संचालक दीप्ति साहू को सरपंच निर्मल जैन ने बधाई दी और स्त्री स्वाभिमान योजना को सार्थक बताया उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और स्वच्छता के तहत जमीन स्तर पर प्रसार होना जरुरी है, लघु उद्योग से सस्ते दर में सभी को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध हो पायेगी,यह मुहीम अंचल के बालिकाओं एवं महिलाओं लिए नया स्वास्थ्य भविष्य लाएगी , निर्मल जैन जी ने बताया की पैड उपयोग नहीं करने से तरह तरह की वैजिनल इन्फेक्शन और कैंसर जैसे बिमारियों से बचाव होने और बीमारी का दर घटेगा। प्रभारी प्राचार्य ललित ठाकुर ने बालिकाओं को इस नैपकिन के उपयोगिता के बारे में बताया और स्वच्छता को विशेष ध्यान रखने कहा। और इसका आसपास के घरों में भी प्रचार प्रसार करने को कहा।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच निर्मल जैन, प्रभारी प्राचार्य ललित ठाकुर, डॉ हिमांचल साहू, सुमित विश्वकर्मा ,समाज सेवी शिवकुमारी साहू , व्याख्याता विनवा साहू, पाटन क्षेत्र के सी एस सी समन्वयक डॉ यमंक साहू, वूमेन व्हीएलई दीप्ति साहू, एवं स्टाफ उपस्थित थे कार्यक्रम का सञ्चालन लेखराम नेमेश और चमन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *