विश्व पर्यावरण दिवस पर नंदघरों में पालकों ने बच्चों के साथ मिलकर किया गया वृक्षारोपण

पाटन। विकास खण्ड पाटन में संचालित 101 नंदघरों में आज नंदघर के कार्यकर्त्ताओ व बच्चों ने क्लस्टर समन्वयको के साथ मिलकर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर नंदघर में वृक्षारोपण किया और समाज को यह संदेश दिया की वृक्ष किस प्रकार हमारे जीवन के लिए बहुमूल्य है। यह सिर्फ मनुष्य के लिए नही अपितु समस्त जीव- जन्तुओ के लिए बहुमूल्य एवं ईश्वर का दिया हुआ एक वरदान है तथा हमे इस वरदान को व्यर्थ नहीं करना चाहिए । हमे वृक्षों को अपनी अमूल्य धरोहर समझ कर इसकी देख-भाल करना चाहिए और वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे हमे और हमारी आने वाली पीड़ी को स्वच्छ हवा और स्वच्छ वातावरण मिले।
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली” यानी इकोसिस्टम रीस्टोरेशन का है। जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। नंद घर के क्लस्टर समन्वयको के द्वारा लोगों को पर्यावरण में हो रहे बदलाव से अवगत कराया जा सके और पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए जागरुक किया गया |
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यकर्त्ताओ व सहायिकाओ द्वारा कुपोषित बच्चे के घर पर माता -पिता के साथ मुनगे, करौंदा, अनार, पपीता, मीठी नीम का पौधोरोपरण किया गया और इनसे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *