पाटन । विकास खंड के ग्राम कुर्मी गुंडरा में केयर इंडिया संस्था एवं एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन के मध्यम से समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमे पेड पौधो के वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे संस्था के कृषि अधिकारी गौरीशंकर खंडाईत ने जानकारी दिया कि सत्र 2021-22 में संस्था द्वारा 20 गांवो में लगभग 20000 पौधे लगाए जाने है । जिसके पहले चरण में 5 जून 2021 को 300 पौधे लगाए गए है साथ ही उन्होंने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वेबिनार का भी आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित किसान हरिमन् शर्मा (हिमाचल प्रदेश) और पद्मश्रि सुंडाराम वर्मा (राजस्थान) ने इस कार्य की ऑनलाइन विवेचना करते हुए मार्गदर्शन किया तथा इस वेबिनार में पाटन विकास खंड के करीब 200 किसानो ने भाग लिया। वृक्षारोपन कार्यक्रम में (जनप्रतिनिधियों के नाम एवं पद ), (अधिकारियों के नाम व् पद ) केयर इंडिया संस्था के कृषि अधिकारी गौरीशंकर खंडाईत कुर्मी गुंडरा सरपंच पार्वती आडिल, जनपद सदस्य वंदना वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी नीरज सिंह पंच कामिनी ठाकुर कुसुम यादव राजेश साहू तरुण साहू, महेश साहू दिलीप वर्मा ,सचिव ठाकुर राम साहू ,कृष्णा साहू एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कुर्मीगुंडरा में केयर इण्डिया संस्था द्वारा वृक्षारोपन कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
