? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद डीसी बसंत जैन के दिशा निर्देश के अनुसार
मैनपुर ब्लॉक ग्राम मुज बहा संकुल में मितानिनों ने टीकाकरण पर जन जागरण रैली निकाली। मितानिनों ने पूरे नगर का भ्रमण किया ग्राम पंचायत से लेकर चौक तक पूरे मुजबहाल में भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया । उन्होंने लोगों को समझाया की वैक्सीन में कोई साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि सुरक्षित है। आप लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाइए और टीका जरूर लगवाएं। मितानिनों ने नारे में लिखा था कोरोना दूर भगाना है सभी को टीका लगाना है। मितानिन ने ठाना है सबको टीका लगाना है इस अभियान में प्रमुख रूप से शामिल गाँव के रोजगार सहायक, पंच टीकम सिंह, गांव के ग्रामीण तूलभ यादव, स्व सहायता समिति के अध्यक्ष धनमती नागेश ,एवं मितानिन सुंदर भाई जगत, कुंतला, शिवरात्रि ,चंद्रिका ,चंचला ,दय मती, बेलमती, हीराबाई, करुणा ,अमृता, एवं मितानिन प्रेरक श्रीमती बुधवारी हंसराज, जागरूक करने रैली में उपस्थित थे
