? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद डीसी बसंत जैन के दिशा निर्देश के अनुसार
मैनपुर ब्लॉक ग्राम डुमाघाट में मितानिनों ने टीकाकरण पर जन जागरण रैली निकाली। मितानिनों ने पूरे नगर का भ्रमण किया ग्राम पंचायत से लेकर चौक तक पूरे डुमाघाट में भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया । उन्होंने लोगों को समझाया की वैक्सीन में कोई साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि सुरक्षित है। आप लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाइए और टीका जरूर लगवाएं। मितानिनों ने नारे में लिखा था कोरोना दूर भगाना है सभी को टीका लगाना है। मितानिन ने ठाना है सबको टीका लगाना है इस अभियान में प्रमुख रूप से शामिल गाँव के सचिव श्री जामधार साहु श्री खगेस्वर मरकाम एवं अखिल भारतीय कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जगत . शिक्षक यशवंत कुमार. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रायमती यादव. मितानीन प्रशिक्षक रूख श्रीमती सजनी जगत, मितानिन बहनें नवीना, अमिका, भानु, लिलेन्द्री, उर्वसी, राधिका, मंजुला, सरस्वती, इन्द्रावती, केकती, तुलसी, मुक्ता बाई, चांदनी, दुरपति, कौशल्या, यामिनी, शोभनी, बुधीबाई स्वास्थ कार्य रैली में उपस्थित थे।

