कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के लिये महतारी दुलार योजना का हो रहा है क्रियान्वयन

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद…

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पारागांव का निवासी स्व मनहरण नागेश की मृत्यु कोरोना महामारी के चलते 19.04.2021 को हो गई। स्व मनहरण की तीन पुत्री है जो वर्तमान में अपने मां के साथ ग्राम  पारागांव में ही रहती है जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर है। बाल कल्याण समिति गरियाबंद के सचिव सह संरक्षण अधिकारी शैलेन्द्र नागदेवे द्वारा बताया गया कि शासन के द्वारा कोविड -19 से प्रभावित बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना का क्रियान्वयन किया रहा है। जिसके तहत कोविड -19 से प्रभावित बच्चों को लाभांवित किया जावेगा शैलेन्द्र नागदेव द्वारा बताया गया कि तीनों बालिकाओं को समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा कि बैठक में प्रस्तुत किया गया समिति द्वारा बालिकाओं की सहायता करने का निर्णय लिया गया है।बालिकाओं को शासन द्वारा कोविड 19 पर बनी योजनाओं से लाभांवित किया जावेगा। ज्ञात हो कि जिला गरियाबंद में पीड़ित बालकों को सुविधा, संरक्षण, पुनर्वास, दीर्घकालीन, अल्पकालीन आश्रय प्रदान करने के लिए न्यायालय बाल कल्याण समिति संचालित है। जिसमें एक अध्यक्ष एवं तीन सदस्य वर्तमान में पदस्थ है। समिति में किसी भी प्रकार से पीडित बालक चाहे यह बाल विवाह, लैगिक शोषण (पॉक्सों)  शिक्षा से वंचित, कोविड़ -19 से प्रभावित, दीर्घकालीन, अल्पकालीन आश्रय या अन्य किसी भी कारण 18 वर्ष से कम आयु के बालक बालिका पीड़ित है तो उनकों समिति के जा सकता है या चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर -1098 पर कॉल करके सूचना दिया जा सकता है जिस पर पहचान गोपनीय रखा जायेगा। इन बालकों को बाल कल्याण समिति द्वारा नियमानुसार संरक्षण, पुनर्वास इत्यादि कि सुविधा प्रदान की जाती है। बाल कल्याण समिति गरियाबंद में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित है महिला एवं बाल विकास विभाग के उच्च अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का के मार्गदर्शन में बच्चों के हित देखरेख संरक्षण उचित सुविधा प्रदान कर सर्वोत्तम हित का कार्य किया जाता है। वर्तमान में फैले हुये कोरोना वायरस से अगर कोई बच्चा प्रभावित हुआ है या उनके माता पिता प्रभावित हुये है तो ऐसे बच्चों के संबंध मे चाईल्ड लाइन न 1098 पर तत्काल सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *