कांकेर:निजी क्षेत्रों में वृक्षारोपण किये जाने पर विशेष प्रोत्साहन

कांकेर – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत गैर वानिकी क्षेत्र जैसे कृषि क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायत के निजी क्षेत्रों में वृक्षारोपण किये जाने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जायेगा।
ग्राम पंचायत स्तर परः- ग्राम पंचायत के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्य वृक्षारोपण किया जावेगा तो 01 वर्ष पश्चात सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायत को ’’मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना’’ के तहत प्रति एकड़ 10 हजार की राशि प्रोत्साहन की रूप में दी जायेगी, जिससे पंचायतों के आय मे वृद्धि होगी।
वन प्रबंधन समिति स्तर परः- संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से यदि व्यवसायिक दृष्टिकोण से राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को 01 वर्ष बाद प्रोत्साहन राशि 10 हजार रूपये प्रति एकड़ दी जायेगी।
निजी भूमि स्तर परः- किसानों को निजी भूमि में इस योजना का लाभ लेने के लिए जिन्होंने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हो, और यदि वे धान फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते है, तो उन्हें आगामी 03 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। इस योजना के तहत किये गये वृक्षारोपण से प्राप्त काष्ठ का उपयोग भविष्य में कृषक स्वयं कर सकेगा।
मुख्यमंत्री वृक्षरोपण योजना के तहत वृक्षारोपण के लिए हितग्राही द्वारा वन विभाग से संपर्क किया जा सकता हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *