संसदीय सचिव ने सौंपा राजेन्द्र कुमेटी को बोलेरो पिक-अप का चाबी

कांकेर– राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की सहयोग से जिला अंत्यावसायी विकास समिति कांकेर द्वारा संचालित स्व-रोजगार योजना गुड्स कैरियर के तहत संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक शिशुपाल शोरी ने आज हितग्राही ग्राम ईरादाह निवासी राजेन्द्र कुमेटी को बोलेरो पिक-अप का चाबी सौंपा। योजना में हितग्राही का अंशदान 31 हजार 265 रूपये सम्मिलित है, ऋण राशि की अदायगी 8 प्रतिशत वर्षीक ब्याज की दर से 60 मासिक किस्तों में प्रतिमाह 12 हजार 277 रूपये जमा किया जायेगा। इस अवसर पर श्री शोरी कहा कि हितग्राही राजेन्द्र कुमेटी को पीक अप से होने वाली आमदनी का सदुपयोग करने तथा बोलेरों का समय पर रख रखव करने की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, रामा कुमेटी, अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *