आई एस बी एम विश्विद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ई संगोष्ठी का आयोजन


छुरा…..आई एस बी एम विश्विद्यालय कोसमी छुरा गरियाबंद में आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ई संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है जिसका विषय है “चलो प्रकृति की ओर” जिसमें मुख्य वक्ता महामहोपाध्याय डॉ शिव वरण शुक्ला (डी लिट), अध्यक्ष छ. ग. प्राइवेट विश्विद्यालय नियामक आयोग है। कार्यक्रम में डॉ आनंद महलवार, कुलपति, डॉ बी पी भोल, रजिस्ट्रार, डॉ एन कुमार स्वामी, अकादमिक अधिष्ठाता, डॉ भूपेंद्र साहू, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ आदि के सम्बोधन शामिल होंगे। विज्ञान संकाय से डॉ सोहन लाल साहू, श्री गोकुल साहू, श्री राम कृष्ण देशमुख और श्री दीपेश निषाद का महत्वपूर्ण समायोजन रहेगा। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में आई एस बी एम विश्वविद्यालय हमेशा ही प्रयासरत है और समय समय पर लोगो मे जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। विदित हो कि पिछले सत्र भी विज्ञान संकाय ने पर्यावरण पर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *