औरी(पाटन)निवासी भानुप्रताप बंजारे के पुत्र की सन्दिग्ध मौत की सूक्ष्म जांच करने और दोषियों के ऊपर एफआईआर की मांग को लेकर सतनामी समाज पाटन द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्रााम औरी (छोटे) के निवासी भानुप्रताप बंजारे जो कि केशकाल जनपद पंचायत में एसडीओ के पद पर है। उनके 15 वर्षीय पुत्र खिलेश बंजारे का विगत 20 मार्च को संदिग्ध अवस्था में मृत्यु की जांच से भानुप्रताप बंजारे का परिवार असंतुष्ट हैं तथा संबंधित थाना प्रभारी को शीघ्र न्याय दिलाने निष्पक्ष जांच हेतु त्वरित कार्रवाई हेतु निवेदन करने पर भी अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने से दुखी बंजारे परिवार ने एसपी कोंडागांव व तहसील सतनामी समाज पाटन से न्याय दिलाने उचित पहल की मांग संबंधी पत्र 31 मई को सौंपा हैं। जिस पर तहसील सतनामी समाज पाटन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम 31मई को ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्यवाही करने व भानुप्रताप बंजारे के परिवार को न्याय दिलाने हेतु उचित पहल करने की मांग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *