प्रधानमंत्री श्री मोदी के 7 वर्ष पूरे होने पर सुपेला मण्डल में सेवा ही संग़ठन के माध्यम से जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित,,


भारतवर्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवपूर्ण 7 वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रत्येक वार्ड में शक्ति केंद्र स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. केंद्रीय नेतृत्व में के आदेशानुसार सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई कर्मियों को सब्जी वितरण एवं वृहद स्तर पर मास्क, सैनिटाइजर वितरण के साथ-साथ खाद्यान्न वितरण भी किया गया .मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया विगत सात वर्षों में हमारे देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की है जिनमें प्रमुख तौर पर कश्मीर घाटी से धारा 370 का हटना, अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रशस्त होना, निर्धन वर्ग के लिए जनधन खाता, महिला सशक्तिकरण के लिए उज्जवला योजना, आर्थिक तौर पर देश को मजबूत करने के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना जैसी अनेकों योजनाएं जनहित के लिए कार्य रूप में लाकर पूर्ण की गई है. जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार की कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया .कार्यक्रम में विशेष रूप से जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी गण शंकर लाल देवांगन, अवधेश चौहान, टी पी सिंह ,मधु शाह, अब्दुल समद कुरेशी, शिवसागर मिश्रा, गोकुलेश तिवारी, सुरेश देवांगन, विनोद प्रसाद, दीपक भोंडेकर, स्वाति गुप्ता, रमा राजपूत,तुगेन्द्र सिंह, मोरध्वज वर्मा, अनिल सिंह, अखिलेश वर्मा, रूप राम साहू, आकाश महेश्वरी, निर्भय जैन, अश्वनी गौतम, अनिल सोनकर सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता प्रदान की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *