लाकडाउन में रियायतों के साथ खुली दुकानें लेकिन रोज़ाना उमड़ रही बेकाबू भीड़ दुकानों में सोशल डिस्टेंस मास्क का नही हो रहा पालन सरकारी नियंत्रण नही होने से महामारी का बढ़ रहा खतरा

News24carate, काँकेर(प्रांजल झा) :- कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार व जिला प्रशासन इस महामारी से निपटने टोटल लाकडाउन कर महामारी रोकने लगाया गया था।लगभग 33 दिन के सम्पूर्ण लाकडाउन के बाद 26 मई को कोरोना के केस की कमी को देखते कलेक्टर चंदन कुमार ने कोविड नियमों के पालन करते लगभग सभी दुकानों को सुबह 8 बजे से 6 बजे तक खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए।लाकडाउन के खुलते ही लोगो के अंदर से कोरोना का भय मानो खत्म सा हो गया है।सुबह से बाज़ार में बेकाबू भीड़ उमड़ रही है।ना कोई सोसल डिस्टेंस ना कोई सेनिटाइजर और ना मास्क का पालन लोग भूल चुके है।
अधिकतर दुकान संचालक खुद बिना मास्क बिना सोसल डिस्टेंस के अपनी दुकानदारी करने में मस्त आसानी से देखे जा सकते है।इस प्रकार महामारी का खतरा औऱ भी भयंकर रूप में मंडराने की आशंका लगाई जा रही है।

लाकडाउन में ताबड़तोड़ चालान
अब बेकाबू होती भीड़ पर सरकारी नियंत्रण नही ?

बता दे कि सम्पूर्ण लाकडाउन के दौरान सोसल डिस्टेंस सेनिटाइजर बिना मास्क वालो पर प्रशासन के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही किया जाता था।लेकिन जबसे लाकडाउन ओपन हुआ है।तब से ना स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग नगरपालिका राजस्व तहसील के अफसरों के द्वारा कोई भी कार्यवाही नही किया जा रहा है।जिसके चलते लाकडाउन के बाद बेकाबू भीड़ पर सरकारी नियंत्रण नही होने से कोरोना महामारी भी बेकाबू होने से इंकार नही किया जा सकता है।

शहर के भीतर अधिकांश दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन नही बिना मास्क के सामानों की खरीद बिक्री

बता दे कि लाकडाउन खुलने के बाद से ही शहर में सामान ख़रीदी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाक़ो से सुबह से ही भीड़ पहुँच रही है।इसके अलावा बहुत सारी दुकानो में दुकान संचालक नॉकर बिना मास्क के लोगो को सामान देने से बाज़ नही आ रहे है।दुकानों में भीड़ इतनी ज़्यादा उमड़ रही है।कि सोशल डिस्टेंस के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।दुकानों के बाहर आमजनो की भीड़ को रोकने प्रशासन का नियंत्रण नही हो पा रहा है जो कोरोना महामारी जैसे गम्भीर बीमारी को बढ़ने के न्यौता देने जैसा प्रतीत हो रहा है।

मनोज मरकाम
तहसीलदार काँकेर
ने बताया कीं नगरपालिका और तहसील के स्टाफ बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने लगाई गई है।दुकानदारो को समझाइश दिया गया है।शनिवार को कुछ दुकानों में कोविड उल्लघंन के तहत कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया है।मंगलवार से बढ़ती भीड़ व दुकानों में सोशल डिस्टेंस बिना मास्क वालो को चिन्हाकिंत कर कार्यवाही किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *