भाजपा के सभी 16 मंडलो के 130 शक्ति केंद्रों के 2-2 बूथों में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता अभियान, टीकाकरण जागरूकता, मास्क, सेनेटाइजर, सूखा राशन वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्य किया गया

News24carate,कांकेर(प्रांजल झा) । भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर जिला भाजपा कांकेर द्वारा भाजपा के सभी 16 मंडलो के 130 शक्ति केंद्रों के 2-2 बूथों में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता अभियान, टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम, मास्क, सेनेटाइजर, सूखा राशन वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्य किया गया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने जहां पूरी शक्ति केंद्र के दो बूथों में स्वच्छता व टीकाकरण जागरूकता अभियान में भाग लिया । वहीँ जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने चारामा मण्डल के काटागावँ के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए । जिले के बाकी जगहों पर भी भाजपा के पदधिकारी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए ।
लाटिया व चौहान ने संयुक्त रूप से बयान जाती करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश मे सेवा कार्य अभियान चलाया जा रहा है । कोरोना महामारी के इस संकटपूर्ण घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता लगातार सेवा अभियान में लगे हुए है । जिले के भाजपा कार्यकर्ता भी लगातार सेवा कार्यक्रम चला रहे है । भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कही सूखा राशन, मास्क, सेनेटाइजर, पका भोजन, सब्जी, फल वितरण किया जा रहा है तो कही टीकाकरण के लिये सभी मंडलो में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है । अभी 2 पहले युवा मोर्चा द्वारा कांकेर व भानुप्रतापपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया था जिसमे दोनों जगहों को मिलाकर कुल 74 यूनिट रक्तदान किया गया । उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संकट की घड़ी में सदैव बाकी देशवासियों के साथ खड़ा है ।
इस सेवा कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सचिव बीएलओ सहित समस्त कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *