- तहसील सतनामी समाज पाटन ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने हर संभव मदद का दिया भरोसा
- नाबालिग बेटी से बलात्कार की खबर से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश
पाटन। वैसे तो पाटन विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण छोटी -बड़ी खबरें पक्ष-विपक्ष की राजनीति व चर्चा का विषय रहता है।पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के सांवनी गांव में विगत 27मई को अनुसूचित जाति वर्ग के 10वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार की घटना ने मानो पूरे पाटन क्षेत्र को शर्मसार एवं झकझोर कर रख दिया और पाटन तहसील के सभी गांवों के सर्व समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इस दुष्कृत्य की कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है।
इस बावत तहसील सतनामी समाज पाटन ने क्षेत्र व समाज की भावनाओं से अवगत कराते हुए एवं पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय व दोषी को फांसी की सजा की मांग हेतु एसडीएम व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से उचित पहल की अपेक्षा किये है।
तहसील सतनामी समाज पाटन का प्रतिनिधि मंडल विभिन्न माध्यमों से इस दुष्कृत्य की जानकारी होने पर 30मई को संबंधित गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी लेकर समाज की ओर से पीड़ित परिवार को न्याय एवं दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हर संभव मदद का भरोसा दिये।
इस दौरान तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल, सचिव कौशल रात्रे, उपाध्यक्ष भक्तुराम गायकवाड़, संरक्षक शीतकरण महिलवार, श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी, संयोजक ओम टंडन, बालाराम कोसरे, राजेन्द्र मारकण्डे, संजय सोनवानी, राजेश बघेल, सरपंच भारती जांगड़े,रवि जांगड़े, ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत जांगड़े, उपाध्यक्ष सुंदर लाल, पुरूषोत्तम बघेल एवं सरपंच व अन्य ग्रामीण तथा महिलाएं उपस्थित रहे।


