छत्तीसगढ़ डडसेना(सिन्हा) कलार समाज का वर्चुअल मीटिंग में कोरोना प्रभावित परिवार की सहायता के लिए आपदा सहायता कोष निर्माण करने प्रस्ताव पारित

रोशन सिंह बम्भोले

उतई । छत्तीसगढ़ डडसेना(सिन्हा) कलार समाज का वर्चुअल मीटिंग प्रांताध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा कीअध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना से प्रभावित परिवार की सहायता प्रदान करने के लिए आपदा सहायता कोष निर्माण करने प्रस्ताव पारित किया गया। गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा,बलौदाबाजार ,रायपुर एवं दुर्ग जिले के जिलाध्यक्षो ने प्रभावित परिवार की जानकारी दिए । कोरोना से परिवार की मेन सदस्य जो परिवार की भरण पोषण करता हो और जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो उन्हें इस कोष द्वारा सहायता राशि दी जाएगी, एवं हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय भुपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ महतारी योजना चलाया जा रहा है । इस योजना का लाभ हमारे सामाजिक परिवार में से पालक की मृत्यु हो गई हो ऐसे लोगों तक अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने हेतु कार्य करने का निर्णय लिया गया। कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने प्रेरित करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
इस वर्चुअल मीटिंग में भोज राम डडसेना संरक्षक, प्रेम लाल सिन्हा प्रांतीय महामंत्री, डामन लाल सिन्हा प्रांतीय कोषाध्यक्ष, श्रीमती किरण सिन्हा प्रांताध्यक्ष महिला मंच, श्रीमती देवकला सिन्हा प्रांतीय कोषाध्यक्ष महिला मंच गोविन्द सिन्हा प्रांताध्यक्ष युवा मंच, श्रवण कुमार सिन्हा प्रधान संपादक, पुष्पेन्द्र गजेन्द्र उप संपादक, मिलन सिन्हा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, आशा राम सिन्हा मुख्य कोष निरीक्षक, डा बिशंभर सिन्हा जिलाध्यक्ष बालोद, राजेश जायसवाल जिलाध्यक्ष बेमेतरा, भूषण सिन्हा जिलाध्यक्ष रायपुर, दुलार सिन्हा ज़िला कोषाध्यक्ष गरियाबंद, सभी जिले के ज़िला मंत्री, तहसीलों के मंडलेश्वर गण प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *