रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।उतई- पाटन स्टेट हाइवे फोरलेन मार्ग जिसका बहुत दिनों से मांग की जा रही थी जिसे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू वित्तीय बजट में शामिल कराकर प्रशासकीय स्वीकृति राशि 46 करोड़ 87 लाख रुपए स्वीकृत कराए है।इस फोरलेन का निर्माण उतई से मरौदा मैत्री गार्डन चौक तक किया जाएगा जो कि लोक निर्माण विभाग संभाग दुर्ग द्वारा कराई जाएगी।फोरलेन मार्ग की दूरी 6.40 किलोमीटर है।इस मार्ग से बन जाने से लोगो को राहत मिलेगी साथ ही साथ भारी वाहनों को भी गुजरने से दिक्कत नही होगी।दुर्ग, उतई, पाटन स्टेट हाइवे मार्ग से रायपुर,अभनपुर,धमतरी कम दूरी तय कर पहुची जा सकती है।सफर भी आसान होगा, इसके अलावा क्षेत्र की विकास भी होगा।फोरलेन निर्माण कार्य दो डिवीजन मिलाकर पूरा किया जाएगा,एक दुर्ग डिवीजन जो उतई से मरौदा मैत्री गार्डन चौक तक फोरलेन को बनाएगा जबकि उतई पुल से पाटन तक पाटन डिवीजन तक ।कार्य प्रारंभ हो गया है इस मार्ग में आने वाले कब्जे को हटाया जा रहा है।कार्य को युद्धस्तर से किया जा रहा है आने वालों दिनों में दुर्ग उतई पाटन मार्ग की सड़क चमचमाती नजर आएगी।सड़क किनारे विधुत व्यवस्था भी की जाएगी जिससे रात्रिकालीन सफर करने में लोगो को कोई परेशानी नही होगी। यह मार्ग बहुत ही व्यवस्तम मार्ग हो गया है जिसे फोरलेन में तब्दील करना बेहद जरूरी था।
