देवरीबंगला / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग छ.ग.जिला बालोद द्वारा धान खरीदी वर्ष 2020-21 की जानकारी जारी की गई है जिसके अनुसार बालोद जिले की 122 समिति एवं 126 धान उपार्जन केन्द्रों में 127276 पंजीकृत किसान लाभान्वित हुए । जिन्हें धान की फसल का वास्तविक भुगतान 9789301491 रुपयों का भुगतान किया जा चुका है तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत अंतर की राशि का प्रथम किस्त 21 मई को 8498.258 लाख रुपये जारी किया गया है । उक्त जानकारी के अनुसार गुण्डरदेही विधानसभा अंतर्गत सबसे ज्यादा पंजीकृत 56776 किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 4126.253 लाख रूपयों का भुगतान किया गया है जिस पर माननीय संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने किसानों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह राशि वर्तमान संकट के समय में किसानों के लिए एक संकटमोचन का काम करेगा और किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सकेगा । इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, माननीय कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी एवं पूरे मंत्रीमंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
प्रदेश के किसानों की स्थिति मजबूत हुई है : कुंवरसिंह
