रोशन सिंह बम्भोले
उतई।नगर पंचायत उतई के कर्मचारियों को पिछले माह पगार नही मिल पाने से मायूसी छाई हुई है।एक तरफ लॉक डाउन की मार दूसरी तरफ पगार की मार से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के चलते टैक्स वसूली नही होने व राज्य शासन से मिलने वाला आर्थिक अनुदान नही मिलने के कारण ऐसी नौबत आई है।चुकी लॉक डाउन से राहत मिली है अब नगर पंचायत के कर्मचारियों को टैक्स वसूली के लिए लगाया जाएगा,जिससे नगर पंचायत की आय में वृद्धि होगी और समय पर आने वाले जून माह में कर्मचारियों को दो माह का पगार एक साथ दिया जा सकेगा।
