ग्राम कातरों में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर


उतई ।खंड चिकित्सा अधिकारी निकुम डॉ. डी.के. बेलचंदन के आदेशानुसार एवं दिशा निर्देशन में ग्राम कातरों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 111 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें गर्भवती 17 की जांच, हीमोग्लोबिन जांच 40, कोरोना एंटीजन टेस्ट 94 जो कि सभी नेगेटिव पाए गए। 94 का टु नाट जांच किया गया जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है एक हाई रिस्क महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई रिफर किया गया। उपस्थिति सरपंच मंजू यदु, उपसरपंच भुनेश्वरी साहू, स्वयंसेवी भारती साहू, समस्त पंच समस्त मितानिन, रोजगार सहायक स्वास्थ्य विभाग से डॉ लेमीका साहू, डॉ हरसा मुकुंदन, दीप्ति साहू, ऋतु उइके रीना वर्मा मनीष कुमार श्रीमती लेखकुमारी साहू दिनेश पाटील जितेंद्र पटेल दुर्गा प्रसाद खरे ने अपनी सेवाएं दी ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *