कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना पर काम तेजी से, योजना के पूरे होने पर नौ गाँवों को खरीफ और रबी फसल के लिए 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में मिल सकेगा पानी

1500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए तैयार की गई थी कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना, केवल 200 हेक्टेयर में होती थी सिंचाई, 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए किया जा रहा अपग्रेड

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले में सिंचाई का दायरा बढ़ाने लिफ्ट इरीगेशन योजनाओं को संजीवनी प्रदान करने निर्देश दिये थे। इसके बाद जिले में तेजी से लिफ्ट इरीगेशन योजनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ हुआ है। ग्राम कौही में लिफ्ट इरीगेशन योजना इसी क्रम में विकसित की जा रही है। 1986 में यह योजना आरंभ हुई थी और उस समय इसका उद्देश्य 1500 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए था। जीर्णोद्धार की दरकार में लिफ्ट इरीगेशन अपनी पूरी क्षमता से नहीं हो पाया और केवल कौही गाँव में 200 हेक्टेयर में ही सिंचाई हो पाती थी। अब इसे पुनः संजीवनी दी जा रही है। जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद यहाँ 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कौही में दक्षिण पाटन के बहुप्रतीक्षित मांग कौही उद्वहन सिंचाई योजना का निर्माण कार्य चालू है।यह सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।इस योजना की मांग लगातार अशोक साहू उपाध्यक्ष जिप,रमन टिकरिहा सभापति जप ने पाटन विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को अवगत कराते रहें। जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए को भी कौही उद्वहन सिंचाई योजना के लिए चार करोड़ 33 लाख की राशि स्वीकृत की।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा,जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने आज इस योजना की प्रगति का निरीक्षण किया। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडे ने बताया कि इस योजना से नौ गाँवों में सिचाई हो सकेगी। इन गाँवों में कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तरीघाट, सोनपुर एवं सिपकोना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 4 करोड़ 33 लाख रुपए शासन द्वारा स्वीकृत किये गए थे। इसमें पांच वीटी पंपों के साथ ही इंटेक वेल, पंप हाउस बनाने का एवं संपूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य शामिल है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इस योजना के माध्यम से खरीफ में तो खेती होगी ही, रबी फसल के लिए भी पानी दे पाना संभव होगा। कलेक्टर ने तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये ताकि इसका जल्द से जल्द लाभ ग्रामीणों को मिल सके। इस दौरान अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा , मुख्य अभियंता पांडे, उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, राजेश ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष,रमन टिकरिहा, कमलेश नेताम,आयुष,प्रेम पांडे, आर वर्मा एसडीओ,जी डी रोहित सब इंजीनियर सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *