आन लाइन चाकू मंगवाने वालों पर पुलिस का अभियान,,,


  रायपुर—पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों/बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के साथ ही ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साइट्स से धारदार और घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रखकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह अभियान इसलििि शुरू की गई है, ताकि चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। रायपुर जिले में निवासरत 340 लोगों ने साल 2018-19 में फ्लिपकार्ट के माध्यम से धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाए थे। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सूची में नामित व्यक्तियों को थाना बुलाकर तस्दीक करने निर्देशित किया गया। सूची में नामित व्यक्तियों की रायपुर पुलिस द्वारा तस्दीकी अभियान प्रारंभ की गई है।

अब तक की तस्दीकी अभियान में अलग-अलग थानों द्वारा कुल 133 नग चाकू जमा कराए गए हैं, जिनमें 69 नाबालिक बच्चों द्वारा भी चाकू मंगाए गए थे और उनसे चाकू जमा कराकर ऐसे बच्चों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाया गया है। पुलिस के तस्दीकी अभियान से डर कर कुछ लोगों तथा परिजनों ने चाकू को तोड़ दिया तथा कुछ लोगों द्वारा चाकू को तालाब व अन्य स्थानों पर फेंक दिया गया।

ऐसे लोगों से लिखित में जानकारी भी ली जा रही है। सूची में नामित लगभग 50 अन्य व्यक्तियों से संपर्क किया गया है, जो लाॅकडाउन होने के कारण रायपुर से बाहर चले गये थे। वह भी कुछ दिनों बाद रायपुर आकर चाकू जमा करेंगे। सूची में नामित कुछ लोगों के मोबाइल नंबर बंद बता रहे हैं उनके संबंध में भी तकनीकी विश्लेषण कर उनसे संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चाकू की तस्दीकी अभियान की परिजनों ने प्रशंसा की है एवं अपने बच्चों के साथ स्वयं थाने आकर चाकू जमा करा रहे हैं। रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन बटनदार, धारदार व घातक चाकू/गुप्ती जैसे अन्य हथियार न मंगाएं। साथ ही चाकूबाजों के संबंध में जानकारी देकर रायपुर पुलिस का सहयोग करें, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *