सांसद बघेल ने पाटन क्षेत्र में मासूम के साथ हुए घटना की निंदा करते हुए कहा क्षेत्र में कानून का कही भी डर नही

पाटन। विकासखण्ड पाटन के एक ग्राम में सतनामी समाज की एक बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की मामले में सांसद विजय बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अब बेटियां भी सुरक्षित नही है। आज पाटन दौरा के दौरान सांसद श्री बघेल ने थाना प्रभारी से घटना की पूरी जानकारी ली। श्री बघेल ने बालिका के साथ हुए घटना की कड़ी निंदा किया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा पाटन विधानसभा क्षेत्र के गाँव मे छोटी बच्ची तक सुरक्षित नही है। सतनामी समाज की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना बहुत दुखद है। क्षेत्र में कानून का कही भी डर नही है। पाटन क्षेत्र के गाँव-गाँव मे हर गली मोहल्ले में अवैध शराब, गांजा सहित कई तरह की नशे की सामान बिक रहा है। बच्चे और युवा वर्ग में नशे की लत पड़ते जा रहा है। बच्ची के साथ हुई घटना में नशा भी एक कारण हो सकता है। नशे की अवैध कारोबार को बंद करवाने में मुख्यमंत्री असफल है।
गौरतलब हो कि पाटन थाना के एक गाँव मे गुरुवार को
10 वर्ष की बालिका के साथ गाँव के ही एक 25 वर्षीय युवक द्वारा गुरुवार की शाम खेत मे जबरदस्ती उठाकर ले गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की परिजनों ने पाटन थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया। आरोपी को पाटन थाना पुलिस द्वारा भादवि की धारा 363,506,376, 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *