पाटन — एक गांव में 09 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती उपासना चंद्राकर ने रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन को महिलाओं और बच्चो के लिए असुरक्षित बताया है उन्होंने कहा कि पाटन मुख्यमंत्री जी का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद अपराधिक गढ़ बनता जा रहा है जहां बहन बेटियां बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है, भूपेश सरकार के राज में आएं दिन अपराधिक घटना बढ़ती जा रही है मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा संगीन अपराध होना प्रदेश के साथ साथ पाटन के लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है उन्होंने आगे कहा की मुख्यमंत्री जी ने शराबबंदी का वादा तोड़ कर प्रदेश भर में शराब घर घर पहुंचाने की व्यवस्था की है जो अपराध का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है आज पाटन क्षेत्र के अधिकतर युवा शराब की लत के चपेट में है जिसके जिम्मेदार प्रदेश की भूपेश सरकार है।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने पाटन क्षेत्र में 09 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कठोर दंड देने का मांग किया है, उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगा तो महिला मोर्चा सड़क पर उतरकर राज्य सरकार के विरूद्ध आंदोलन करेगी।
पाटन में बढ़ती अपराधिक घटना, मुख्यमंत्री का क्षेत्र असुरक्षित – उपासना चंद्राकर
