रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में कमी देखी जा रही है। प्रदेश में शुक्रवार को 2840 नये मरीज मिले है, तो वहीं 67 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में मरीजों की संख्या में जरूर कमी देखी जा रही है। लेकिन मौत के आकड़े अब भी चिंताजनक बने हुए है। छत्तीसगढ़ में कल 4961 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 46932 है। अब तक प्रदेश में कुल 12915 लोगों ने अपनी जान गवाई है। प्रदेश में अब तक कुल 965208 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की जिलेवार स्थिति:-

