पाटन । पाटन ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम तर्रा निवासी व जेबीटेन्ट हाउस के संचालक देवकुमार साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग किया है कि विवाह समारोह में कमसे कम सौ लोगो की अनुमति प्रदान की जाये। श्री साहू ने आगे कहा कि मात्र 50 लोगो को ही ऐसे कार्यक्रम में आने की अनुमति मिलने से टेण्ट हाउस, केटरिंग, साउंड लाइट के कार्य करने वालो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विदित हो की पिछले मार्च 2020 से अभी तक करोना महामारी के चलते, सभी प्रकार के समाजिक, राजनितिक, धार्मिक एवं शादी समारोह मे प्रतिबंध कर दिया गया है। जिसके चलते, टेंट हॉउस, मैरिज प्लेस, केटरिंग व इससे संबधित सभी ब्यवसाय वालों को बहुत ही कठिनाईयो व समस्याओ से जूझना पड़ रहा है। पिछले 26 मई से दूर्ग कलेक्टर के द्वारा 50 लोगो की संख्या मे शादी करने हेतु घर मे या होटल मे करने की अनुमति प्रदान किया गया है। मगर मैरिज प्लेस मे शादी के लिए प्रतिबंध किया गया है।श्री साहू ने कहा कि 100 लोगो की परमिशन के साथ भवन एवं मैरिज पेेलेस वालों को भी अनुमति दिया जाय। ताकि शासन की गाईड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शादी सम्पन्न कर सके। टेण्ट ब्यवसाय वालो ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है की उनकी मांगो बातों को गंभीरता से लेते अनुमति प्रदान करे। यह मांग लागातार दुर्ग-भिलाई टेंट, साउंड, लाइट , केटरिंग असोसिएशन के द्वारा भी किया गया है।
विवाह समारोह में सौ लोगो की अनुमति मिले, काम बंद होने पर टेंट,कैटरिंग साउंड संचालकों ने मुख्यमंत्री से किया अनुरोध
