पाटन । जिला पंचायत दुर्ग के निर्देशानुसार ग्राम पतोरा में 28 मई दिन शुक्रवार को माहवारी महोत्सव का सफल कार्यक्रम किया गया जिसमें किशोरी बालिकाएं, महिलाये उपस्थित रही । कार्यक्रम में माहवारी दिवस को शर्म नही बल्कि गर्व होना चाहिए साथ ही इस समय प्रमुख सावधानिया एवं सुरक्षा पर चर्चा,सेनेटरी पेड का उपयोग करना, संकोच,शर्म से दूर होकर ,विभिन्न प्रकार की भ्रांतिया जो हमारे यहां चलती उससे दूर रहकर अपनी माता बहनो से संपर्क कर जानकारी हासिल करना, एक दूसरे से मिलकर माहवारी के बारे चर्चा करना ,जानकारी का आदान प्रदान करना ताकि लोगो मे जागरुकता पैदा हो जिससे माहवारी के दौरान महिलाओं में होने वाले परेशानियों से बचा जा सके महिलाओ में जानकारी के अभाव से अधिकतर बीमारी लोगो मे होती है। ।ग्राम पंचायत पतोरा में मनाया गया स्वच्छ्ता माहवारी दिवस स्वच्छ्ता हितग्राही समूह के द्वारा सेनेटरी पेड़ की जानकारी दी गई, सेनेटरी पेड़ के उपयोग एवं उसके सही तरह से नष्ट करने की जानकारी दी गई । सरपंच अंजीता साहू के द्वारा सेनेटरी पेड का वितरण किया गया ।आयोजन में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहने,सहायिका, मितानिन बहने, सभी समूह की माता बहने, महिला पंचगण,स्वसहायता समूह की बहने व ग्रामीण महिलाये उपस्थित थी।
