आरोपी ठेकेदार केदार चंद्राकर चौकीदार शिव साहू तथा सहयोगी साखेंद्र साहू को चोरी किये गए माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम कुम्हली मे 25 मई को कुम्हली के फणीन्द्र चंद्राकर एवं ग्रामीणों द्वारा लगभग रात्रि 10:30 बजे साखेंद्र साहू को सोसाइटी से अपने पिक अप में 50 कट्ठा धान ले जाते हुए पकड़ा गया पकड़े जाने पर साखेन्द्र के द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया जिस पर गांव वालों ने उसे डायल 112 की मदद से थाना लेकर आए और धान की चोरी का रिपोर्ट लिखवाया गया।
घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग प्रशांत ठाकुर द्वारा तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण अनंत साहू एवं SDOP पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीतराई निरीक्षक व्ही प्रभा राव द्वारा थाना रानी तराई में अपराध क्रमांक 128/2021 धारा 379 भारतीय दंड विधान कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना मौके पर पकड़े गए साखेंद्र साहू को उक्त धान के संबंध में पूछताछ किया गया। जिसने कुम्हली सोसाइटी के ठेकेदार केदार चंद्राकर व चौकीदार शिव साहू को धान चोरी में शामिल होना बताया जो घटना के बाद से ही फरार हो गए थे।
जिस पर थाना प्रभारी वी प्रभा राव द्वारा उप निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर सोसाइटी के ठेकेदार केदार चंद्राकर व चौकीदार शिव साहू को पता तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया तथा उनसे घटना के विषय पर पूछताछ की गई जिसमें कि उन्होंने सोसाइटी का धान चोरी कर सा केंद्र के माध्यम से बेचने के लिए निकालना बताया गया। जिस पर दिनांक 27 मई 2021 को उक्त चोरी के सभी आरोपी आरोपी साखेंद्रकांत साहू ठेकेदार केदार चंद्राकर और चौकीदार शिव साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की पूछताछ के एवं पतासाजी जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वी प्रभा राव उपनिरीक्षक विजय मिश्रा आरक्षक सनत सिन्हा व टोपेन्द्र निर्मलकर की भूमिका सराहनीय रही।
