कोविड से दिवंगत हुए शिक्षको के आश्रितों को दो दिवस में अनुकम्पा नियुक्ति का प्रस्ताव जिला कार्यालय में जमा करने निर्देशित किया गया

पाटन। विकासखण्ड पाटन के समस्त 57 संकुल समन्वयको का जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार शासकीय हा से स्कूल कन्या पाटन मे कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए बैठक आहूत की गई।बैठक में सभी संकुल समन्वयको को शिक्षा विभाग के द्वारा सौपे गए कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक अभय जायसवाल ने एजेंडा पर चर्चा करते हुए कोविड से दिवंगत हुए शिक्षको के आश्रितों को तत्काल दो दिवस में अनुकम्पा नियुक्ति का प्रस्ताव जिला कार्यालय में जमा करने निर्देशित किया गया। कक्षा 1 से 12 तक के नए सत्र में अध्ययनरत बच्चो की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल में 10 जून तक एंट्री पूर्ण करने कहा गया। जिला परियोजना समन्वयक सुरेंद्र पांडेय ने पाठ्यपुस्तक, गणवेश वितरण समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया साथ ही निर्माण कार्यों की समीक्षा के साथ साथ चर्चापत्र एवम अन्य एजेंडा पर चर्चा की गई। सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने नए सत्र के रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बी आर पी सन्तोष महिलांगे,संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर,ललित कुमार बिजोरा, अनेस्वर चन्द्राकर,सालिक राम ठाकुर, खिलेश वर्मा,राजेश वर्मा सहित 57 संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *