डोंगरगढ़। नगर साहू समाज डोंगरगढ़ द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के लिये लोगो मे जागरूकता का संदेश देने के लिए समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान हाथ में कोरोना से बचने एवं टीकाकरण करवाने स्लोगन लिखा हुआ तख्ती लेकर समाज के लोगो द्वारा साहू समाज ने ठाना है कोरोना को भगाना है, 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, वैक्सीन लगाओ जीवन बचाओ
ना डरना है ना डराना है सबको वैक्सीन लगाना है, कोरोना की जंग जीतगे हम की नारा लगाकर नगर साहू समाज डोंगरगढ़ द्वारा लोगो को जागरूक करने का संदेश दिया।
डोंगरगढ़: नगर साहू समाज द्वारा कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई
