जिला प्रशासन की पहल से चारों बच्चों को पालकों के सुपुर्द किया गया कलेक्टर एवं एसपी द्वारा पहल करते हुए बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा गया

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबन्द


पतंजलि योगपीठ के पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार स्थित वैदिक कन्या गुरुकुलम में गरियाबंद जिले के चार बच्चों को सकुशल उनके पालकों के सुपुर्द कर दिया गया हैं। बच्चों के पालक कौशल कुमार सिन्हा और ललित राम सिन्हा ने बताया कि गुरुकुलम प्रबंधन के द्वारा 2 लाख रुपये मांगा जा रहा था, जिसके बाद बच्चों को छो़ड़ने की बात कही गई इसमें बच्चों के नाम सुयश सिन्हा, जो LKG का छात्र है. भाव्या सिन्हा ये भी LKG में पढ़ाई कर रही है. झंसकेतन सिन्हा, जो कक्षा पहली का छात्र है. कुमारी झरना रानी सिन्हा, जो कक्षा छठवी की छात्रा है, जो वैदिक कन्या गुरुकुलम स्कूल में पढ़ाई कर रही है।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल ने सभी बच्चों को बंधक बना लिया है. परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को आवेदन दिए थे, जिसको फाड़कर खिड़की से बाहर फेक दिया गया.
जैसे ही यह खबर प्रशासन को मिली कि हरिद्वार स्थित वैदिक गुरुकुलम में गरियाबंद जिले के ग्राम धौराकोट और छैलडोंगरी के रहने वाले 4 बच्चों को वापस गृह ग्राम भेजने के लिए इनकार किया जा रहा है और कुछ राशि की मांग की जा रही है। तत्काल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने उत्तराखंड के उनके बैचमेट आशीष श्रीवास्तव के माध्यम से हरिद्वार के कलेक्टर से चर्चा कर जानकारी दी गई और तत्काल ही वैदिक गुरुकुलम के प्रबंधन से बातचीत कर उन्हें बालकों के सुपुर्द किया गया इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल द्वारा भी अपने बैचमेट तृप्ति भट्ट के माध्यम से चर्चा कर हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक से आवश्यक कार्रवाई के लिए चर्चा की गई। देवभोग ब्लाक के ग्राम धौराकोट के रहने वाले कौशल कुमार सिन्हा ने बताया कि देर रात को चारों बच्चों को पालकों के सुपुर्द किये गए हैं और वे अब पूरी तरह सुरक्षित है। जिला प्रशासन की पहल से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं और सुबह ही अपने ग्राम के लिए रवाना होंगे। श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवेंदनशील प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही जिला प्रशासन के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल को भी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *