पाटन। छग प्रदेश साहू संघ द्वारा छत्तीसगढ़ में 26 से 31 मई तक भक्त माता कर्मा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में हर गाँव-शहर में समाज की महिलाएं कलश शोभायात्रा निकालकर कोरोना से बचाव के उपाय भी बताएंगे। तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू ने बतलाया कि साहू समाज द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कलश शोभायात्रा निकाल कर कोविड वेक्सीन लगाने लोगो को जागरूक करने की अपील की जाएगी। एक टोली में सिर्फ 9 महिलाएं ही शामिल होंगी। सभी महिलाएं कलश के साथ कोरोना जागरूकता की स्लोगन की तख्ती लेकर गली मोहल्ले में जाएंगी और लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगी। ग्राम पतोरा में भक्त माता कर्मा की आरती के बाद गाँव मे कलश जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू, शशी भूषण साहू, उदेसाहू, रघुनंदन साहू, रामरतन साहू, बरातू साहू, बंशी साहू, मनोज साहू, हेमबति साहू, तनुजा साहू, प्रेमलता साहू, प्रेमलता साहू, कोमेस्वरी साहू, देवजानी साहू, ऐनु साहू, पिंकी साहू, खेमिन साहू, खिलेस्वरी साहू आदि उपस्थित थे।
स्थानीय साहू समाज पतोरा में कोरोना जागरूकता कलश यात्रा निकाली गई
