देवभोग ईकाई के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गांव गाँव जाबो कोरोना मुक्त बनाबो अभियान चलाया जा रहा है

? गरियाबंद से रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश

गरियाबंद–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवभोग के द्वारा गांव-गांव जाबो कोरोनावायरस मुक्त बनाबो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कोरोनावायरस की इस विषम परिस्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के हर घर में पहुंच कर स्वास्थ्य सर्वेक्षण करते है एवं कोरोनावायरस से बचाव व टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं इस अभियान में
अभाविप के कार्यकर्ता सामने आए और यह अभियान संपन्न करके दिखाया इस अभियान के लिए गरियाबंद जिला के सभी विकास खंडों की इकाई को अलग अलग नाम दिया गया देवभोग अभाविप इकाई को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार टोली देवभोग नाम दिया गया जिसे दो समूह में विभक्त किया गया एक समूह देवभोग नगर का स्वास्थ्य सर्वेक्षण करती तथा दूसरा समूह ग्रामीण अंचल के परिवारों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण करती है देवभोग नगर में अभियान प्रमुख गजानन नागेश , आकांक्षा जायशाल को बनाया गया और ग्रामीण अंचल में वंदना जी सूरज बीसी को बनाया गया देवभोग विकासखंड के डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार टोली देवभोग ने जिला संयोजक अनंत सोनी के मार्गदर्शन से कार्य किया इस अभियान को पूरा करने के लिए देवभोग नगर के अभाविप के कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *