दुर्ग: साहू समाज की महिलाओं ने कलश के साथ हाथ में तख्ती लेकर कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान की शुरुवात की

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा तहसील, परिक्षेत्र एवं इकाई स्तर पर टीकाकरण जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु कल 25/05/2021 को वर्चुअल बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जिला साहू संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती रागिनी साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती दिव्या कलिहारी, सचिव श्रीमती दिलेश्वरी साहू एवं तहसील साहू संघ दुर्ग शहर के अध्यक्ष रामखिलावन साहू, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष प्रीतम सिंह साहू,पाटन अध्यक्ष अश्वनी कुमार साहू,धमधा अध्यक्ष श्यामलाल साहू, जामुल के अध्यक्ष डॉ.देवशरण साहू, तहसीलों के महिला प्रकोष्ठ संयोजिका गण, महिला उपाध्यक्ष गण एवं जिले के अंतर्गत समस्त महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सभी तहसीलों ने कर्मा सेवा शक्ति कलश स्थापना एवं जागरूकता रैली हेतु पूर्ण कर ली है। इस बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने हरीश कुमार साहू को दुर्ग नगर निगम में एल्डरमैन मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया और इस मनोनयन के लिए छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं स्थानीय विधायक अरुण वोरा के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

जागरूकता अभियान की शुरुआत जिला साहू संघ दुर्ग के प्रमुख महिला पदाधिकारियों द्वारा आज प्रातः 6:00 बजे साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग से हुआ। पूर्व में दिए गए निर्देश अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए हाथों में नारा लिखे तख्ती लेकर और नारा लगाते हुए स्थानीय इकाई का भ्रमण किया। आज 26/05/2021 से 31/05/2021 तक अलग-अलग दिन अपनी सुविधानुसार सभी इकाईयों में स्थानीय स्तर पर टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *