नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में 10 बिस्तर अस्पताल, इंद्रावती भवन में आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में 187 कर्मचारियों एवम अधिकारियों ने वैक्सीन लगाई।
संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन में कार्यरत कर्मचारी – अधिकारी स्वस्फूर्त भारत सरकार के वर्तमान गाइडलाइन के परिपालन में कोरोना वैक्सीन लगा लगाने पहुंचे। विभागाध्यक्ष कार्यालय स्थित लगभग सभी विभागों में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से अनेक शासकीय सेवक संक्रमित हुए।इंद्रावती भवन में इस बार 14 शासकीय सेवकों को अपनी जान भी गवानी पड़ी।इस बार भवन में भय एवम् दहशत का माहौल बना हुआ था।कई शासकीय सेवकों ने इस बीमारी के इलाज कराने लाखों रुपए खर्च भी किए। मोर्चा लगातार सरकार से फ्रंट लाइन वर्कर्स के तहत शासकीय सेवकों को वैक्सीन लगाने की मांग कर रहा था।आज दूसरी लहर से भयभीत शासकीय सेवकों ने स्व स्फूर्त शिविर में वैक्सीन लगाने पंहुचे। आज 187 अधिकारियों एवम् कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।मोर्चा की मांग पर सरकार इस शिविर में शासकीय सेवकों के साथ उनके परिजनों को भी वैक्सीन लगवाने सहमति दी है।
संयोजक वर्मा ने वैक्सीन लगाने के लिए भवन स्थित कर्मचारियों को https://cgteeka.cgstate.gov.in लिंक के माध्यम से शीघ्र ऑनलाइन पंजीयन कराने अनुरोध किया है।इस लिंक के माध्यम से जो शासकीय सेवक रायपुर शहर में निवास कर रहे है उन्हें वार्ड नंबर डालना होगा, उसी तरह नवा रायपुर के कर्मचारियों को रायपुर ग्रामीण के तहत ब्लॉक आरंग वा ग्राम पलौद चयन करना होगा।रजिस्ट्रेशन का प्रकार में शासकीय सेवकों को फ्रंट लाइन एवं परिजनों को एपीएल चयन करना होगा।शासकीय सेवकों को वैक्सीन लगवाने आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। मोर्चा ने शासकीय सेवकों से शीघ्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने अपील की है, ताकि शिविर स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।वैक्सीनेशन शिविर 26 तारीख को भी आयोजित किया जायेगा।
आज मोर्चा के पदाधिकारी संतोष वर्मा,सत्येंद्र देवांगन, देवाशीष दास, योगेश निषाद,सुरेश ढीढी आदि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग एवम व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे।
इंद्रावती वैक्सीनेशन शिविर में शासकीय सेवकों ने लगवाएं टीके
