धमतरी—कोरोना महामारी के चलते जहा दुनिया में लाखो लोग अपनी जान गवा रहे है वही दूसरी ओर पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा फ्रंटलाइन सफाई कर्मी की टीम लगातार अपने जान को जोखिम में डाल कर लोगो की सहायता कर रही है ताकि लोगो की जिंदगी बची रहे
इस आपदा के काल में रिलायंस भी इन वैलेंटियरो का साथ देने से पीछे नहीं हटी, इस अद्रिस्य बिमारी से बचने में सहयोग हेतु रिलायंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य, नगर निगम एवं पुलिस विभाग को मास्क,सैनिटाइजर एवं ग्लूकोन डी वितरण किया जिससे कोरोना वायरस से बचने में सहयोग हो सके। इस प्रकार से सभी विभागों, सस्थानो तथा ग्रामीण छेत्रों को मिलाकर लगभग 40,000 नग मास्क, 2000 नग हैंड सैनिटाइजर तथा 30,000 नग गुलूकोन् डी निशुल्क वितरित किया जा रहा है, इस कार्य को अपर कलेक्टर ने सारानीय बताते हुए प्रासंशा की है
रिलायंस फाउंडेशन प्रमुख भूपेंद्र साहू ने बताया कि महामारी में हमेशा रिलायंस फाउंडेशन साथ रहता है। समय समय पर रिलायंस फाउंडेशन हमेशा कोरोना वायरस से बचने के लिए समस्त विभाग, उनके कर्मचारियों एवं आम जनता हेतु मास्क, सैनिटाइजर, ग्लूकोन डी, राशन कीट वितरण किया जाता है।

