करगाडीह में झीरम घाटी में नक्सली हमले में हुए शहीदो को कैंडल जलाकर श्रद्धांजली दी

उतई।जिला पंचायत दुर्ग कृषि सभापति योगिता चंद्राकर,जनपद पंचायत दुर्ग कृषि सभापति राकेश हिरवानी व पंचायत प्रतिनिधियों ने झीरम घाटी के शहीदों को याद किया।
ग्राम पंचायत करगाडीह में आयोजित कार्यक्रम में झीरम घाटी के शहीदो को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तथा साथ ही कोरोना काल में ग्राम पंचायत करगाडीह ने अपने युवा पंच रोहित साहू को भी खो दिया उसे भी इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।उसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला पंचायत दुर्ग की कृषि सभापति योगिता चंद्राकर व जनपद पंचायत दुर्ग कृषि सभापति राकेश हिरवानी द्वारा जरूरतमंदों को सुखा राशन वितरित किया गया। गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर,जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी,सरपंच घनश्याम गजपाल,उपसरपंच संतोष सोनवानी,घुघसीडीह सरपंच गोवर्धन बारले,खोपली उपसरपंच सुमन साहू,अरुण वर्मा,करगाडीह के पंचगण सुरेश बघेल,संगीता बांधे, पूजा साहू,गीता पाटिल,सरस्वती साहू,सरोजनी साहू,शीतल यादव,सचिव राजेश्वरी यादव,रोजगार सहायिका डोमिन साहू,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *