लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। अपनी शोहरत की लालसा से परे होकर जरुरत की चीजें पहुँचा रहा है एक शक्स.. आइए आपको बताते है इम्मु दिलेर भाई जान के बारे में , . बिना किसी मीडिया कवरेज ना किसी को बतलना वो अपना काम कर के यू चला जा रहा है, रोज़ की तरह आज जब इम्मु भाई गरींब ज़रूरतमंद को समान बाँट रहे थे उनसे मुलाक़ात हुई।
इम्मु दिलेर भाई जान ने बतलाया कि ऊपर वाले ने जो दिया है मै उसका कुछ हिस्सा ही लोगों को बाट रहा हूँ, आज पूरा हमारा देश कोरोना महमारी के बुरे दौर से गुजर रहा है, इस लाकडाउन के दौरान लोगों के सामने रोज़ी रोटी का बेहद विकराल संकट खड़ा हो गया है। लोगों को खाने पीने का सामान तक ख़रीदने के लिए रुपयों का अभाव है। मै उन लोगों तक उनकी ज़ारूरत की चीज़ पहुँचा रहा हूँ। आज हमें एक दूसरे के साथ मिलकर और लोगों को एकजुट हो कर चलने का समय आ गया है, हम सबको हमारे बीच जो भी ज़ारूरत मंद है उन्हें बिना अहसास दिलाए उनकी मदद करने का समय आ गया है। आपसी भाई चारे और एकता ही हमें इस वज्रपात कोरोना से बचा पाएगा, मै अपने पूरे शहरवासीयो से अपील करता हूँ एक हाथ मदद के लिए ज़रूर उठाये,
इम्मु भाई को अक्सर गरियाबंद की तंग गलियों में ज़रूरत का समान ले जाते देखा जा है। भाईजान का दायरा शहरों तक ही नही आसपास गाँव के लोग को भी इनसे आस लगाए बैठे है इम्मु भाई एक फ़रिश्ते की तरह आ कर ज़रूरतमंदो की ज़रूरत पूरी कर के चले जाते है…।
