भूपेश सरकार अगर डॉ रमन सिंह को कांग्रेस के टूलकिट मामले में ट्वीट करने पर गिरफ्तार करना चाहती है तो साथ मे भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओ को भी गिरफ्तार करे

प्रांजल झा….

कांकेर। कांग्रेस के झूठ, छल, प्रपंच और टूलकिट के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि विश्व स्तर पर खराब करने तथा भाजपा नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व डॉ संबित पात्रा के खिलाफ फर्जी एफआरआई के विरोध में भाजपा के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में भाग लेते हुए आज कच्चे चौकी के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री टेकेश्वर जैन, सतीश श्रीवास्तव, नरहरपुर में थाने के सामने लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, मण्डल अध्यक्ष दिनेश नागदौने, नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम, भागवत नेताम व डॉ देवेंद्र साहू, जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली के सामने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशा राम नेताम, जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल व दीपांशु जैन, संतु राम ने ,भानुप्रतापपुर में पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, जिला महामंत्री बृजेश चौहान , बुुधनु पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा पाांडेय, निखिल राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के थाने व चौकी के सामने एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन कर भुपेश सरकार से फर्जी एफआरआई रद्द करने की मांग की । भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दिल्ली में बैठे आकाओं को खुश करने के लिये भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है ।
आज भाजपा के प्रदेश भर के कार्यकर्ता डॉ रमन सिंह के साथ गिरफ्तारी देने के लिये तैयार है ।
दमनकारी भूपेश सरकार अगर डॉ रमन सिंह को कांग्रेस के षड़यंत्रकारी टूलकिट को रीट्वीट करने पर गिरफ्तार करना चाहती है तो साथ मे भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओ को भी गिरफ्तार करे क्योकि सबने उस देश विरोधी कार्यक्रम वाली टूलकिट को रीट्वीट किया है ।
जिले के भाजपा नेताओ ने एक स्वर में कांग्रेस सरकार के इस दमनकारी एफआरआई का विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया । सबने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के सामने नम्बर बढ़ाने के लिये भूपेश बघेल किसी भी हद तक नीचे गिर सकते है और प्रदेश के नेताओ पर झूठे एफआरआई भी दर्ज करा रहे है । कांग्रेस अपने टूलकिट षडयंत्र से जनता का ध्यान भटकाने के लिये ही फर्जी एफआरआई का सहारा ले रही है ।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अपने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओ के इशारे पर चीन को खुश करने के इरादे से कोरोना वायरस को भारतीय वायरस बता प्रचारित कर रहे है जो कि टूलकिट षड़यंत्र का ही हिस्सा है । भाजपा नेताओं ने कहा कि आज देश मे कोरोना महामारी के सम्बंध में कांग्रेस नेताओ का जो भी बयान आ रहा है सब कुछ टूलकिट षडयंत्र के तहत ही आ रहा है । एक ओर जहां देशवासी कोरोना महामारी से लड़ रहे है वही कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री व भाजपा नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र रच रही है । इन्होंने पहले वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन कहकर अफवाह फैलाई फिर वैक्सिनेशन के तरीके पर उंगली उठाई । कोरोना महामारी नियंत्रण का प्रबंधन अपने हाथों में मांगा और जब नियंत्रण मिल गया तो महामारी को नियंत्रण से बाहर ले जाकर दोष केंद्र सरकार पर मढ़ने का कुत्सित कार्य किया ।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल है इसलिये अपनी विफलता को टूलकिट षड़यंत्र के सहारे ढंकना चाह रही है ।
जिले के सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता डॉ रमन सिंह, डॉ संबित पात्रा व अन्य भाजपा नेताओं पर दर्ज फर्जी एफआरआई को तत्काल रद्द करने की मांग प्रदेश सरकार से करती है अन्यथा ये धरना प्रदर्शन आगे और जोरदार तरीके से होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *