केदार कश्यप ने भानपुरी थाने के सामने दिया धरना कहा मुझें भी गिरफ्तार करो

भानपुरी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने टूलकिट प्रकरण में भूपेश बघेल सरकार द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवम राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ़ FIR दर्ज कराकर घिनोनी ओर ओछि राजनीति की जा रही है जिसके विरोध में केदार कश्यप ने भानपुरी थाना के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

कश्यप ने कहा कि कॉग्रेस पार्टी ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी जी को बदनाम करते करते भारत को समुचे विश्व मे बदनाम करने की जो सडयंत्र रचा गया था जिसका उजागर हुआ, कॉग्रेस की चाल चरित्र से पूरा देश वाकिफ हैं, साथ ही कहा कि कॉग्रेस व उनके नेताओं को कोरोना के विकट महामारी के बीच प्रधानमंत्री का साथ देने के बजाय बदनाम कर देश को भर्मित कर रही हैं देश कभी माफ नही करेगा, डॉ रमन सिंह व संबित पात्रा के साथ भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने तैयार हैं।

  

मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने कहा कि कॉग्रेस द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत मोदी जी को टूलकिट माध्यम से बदनाम करने की साजिश की जा रही जो देश के लिए घातक हैं साथ ही कोरोना वाइरस चीन के बुहाना से आया है पूरे विश्व को पता है परंतु कॉग्रेसी इसे भारतीय वेरियंट घोषित करने की सडयंत्र कर रहे हैं देश के लिए दुखदाई है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी योगेंद्र पांडेय , मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा व पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *