हमारे राष्ट्रीय नेताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है वह बिल्कुल निराधार है इसे वापस लिया जाए-धनराज साहू

जामगांव आर। भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप पात्रा के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं द्वारा एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में पाटन विधानसभा के दक्षिण पाटन मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीतराई थाने में अपनी गिरफ्तारी देते हुए धरना देकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासन के खिलाफ नारेबाजी कर गिरफ्तारी दिया, इस अवसर पर गिरफ्तारी देते हुए जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष किशोर साहू ने कहा की कांग्रेस द्वारा विश्व स्तर पर भारत की छवि को बिगाड़ने और इसका खुलासा करने वाले भाजपा नेताओं के विरुद्ध झूठा मामला दर्ज कराया गया है इसे तत्काल वापस लिया जाए जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है वह बिल्कुल निराधार है इसे वापस लिया जाए , इसके पूर्व क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर धरना भी दिया और सोसल मीडिया में भूपेश हमें भी गिरफ्तार करो की पोस्ट डाली गई | आज के धरना एवं गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओं में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष किशोर साहू ,जिला कार्यकारिणी सदस्य धनराज साहू, भाजयुमो महामंत्री कमलेश साहू , भाजपा नेता नारद साहू, लेखनारायण जारके भाजयुमो उपाध्यक्ष ने गिरफ्तारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *